फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: HRTC's Green, Smart Yellow, and Samman cards to be integrated into 'Him Bus Plus

हिमाचल: एचआरटीसी के ग्रीन, स्मार्ट येलो और सम्मान कार्ड हिम बस प्लस में होंगे समायोजित, इस दिन होगा शुभारंभ

Tue, 28 Jul 2026 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 08:14 PM IST
सार

एचआरटीसी प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड की शुरुआत भी की जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: HRTC's Green, Smart Yellow, and Samman cards to be integrated into 'Him Bus Plus
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। निगम की ओर से 30 जुलाई 2026 को नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण और हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे एचपीटीडीसी होटल मेघदूत (जिला सोलन) में होगा। ग्रीन, स्मार्ट यलो और सम्मान कार्ड हिम बस प्लस में समायोजित हो जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से प्रदेश में हरित एवं स्मार्ट सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे यात्रियों को आरामदायक, आधुनिक और प्रदूषण रहित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं डीजल आधारित बसों पर निर्भरता भी कम होगी। इसी अवसर पर हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड की शुरुआत भी की जाएगी। यह कार्ड यात्रियों को डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट लेने की सुविधा देगा। इससे नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा मिलने के साथ टिकटिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। निगम का मानना है कि स्मार्ट कार्ड के उपयोग से नियमित यात्रियों को बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed