फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Major police action in Baghat Bank case; five defaulters arrested.

हिमाचल: बघाट बैंक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच डिफाल्टर गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 05:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 05:10 AM IST
सार

 सहायक पंजीयक की अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने गुरुवार को पांच डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सोलन और सिरमौर जिला के डिफाल्टर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal: Major police action in Baghat Bank case; five defaulters arrested.
बघाट बैंक मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बघाट बैंक का करोड़ों रुपये का ऋण न चुकाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक पंजीयक की अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने गुरुवार को पांच डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सोलन और सिरमौर जिला के डिफाल्टर बताए जा रहे हैं। इन डिफाल्टरों के खिलाफ बीते सप्ताह गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। यह गिरफ्तारी लंबे समय से लंबित ऋण वसूली को लेकर की गई। दोपहर को इन डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सहायक पंजीयक के पास पेश किया जाएगा। इस दौरान सहायक पंजीयक की अदालत में अब इन पर कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए डिफाल्टरों पर बघाट बैंक का करोड़ों रुपये का बकाया है। ये डिफाल्टर लंबे समय से बैंक का ऋण चुकाने में आनाकानी कर रहे थे। बैंक प्रबंधन ने कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बैंक ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। बैंक प्रबंधकों ने करीब 200 डिफाल्टरों की सूची सहायक पंजीयक को सौंपी है, जिन्होंने लंबे समय से ऋण नहीं चुकाया है। इनमें से बीते सप्ताह करीब 115 डिफाल्टरों को गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने इन वारंटों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 लाख रुपये तक हुई है रिकवरी
बघाट बैंक में डिफाल्टरों के वारंट जारी होने के बाद करीब 22 लाख रुपये की रिकवरी हो गई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए इसमें कुछ डिफाल्टरों ने पैसे भी जमा करवाए हैं। हालांकि, यह छोटे डिफाल्टर हैं। बड़े डिफाल्टर अभी भी चुप बैठे हुए हैं। वह एक भी किस्त नहीं भर रहे। वहीं उनकी संपत्ति की नीलामी भी नहीं हो पा रही, क्योंकि उन्होंने ऐसी संपत्ति बैंक के पास रखी है, जिसकी वैल्यू काफी कम है। एक संपत्ति को कब्जे में लेने से पहले एक कांग्रेस नेता ने भी बैंक में इसी माह खूब हंगामा किया था। शायद यही कारण है कि अभी भी पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल रही है।

विज्ञापन

सहायक पंजीयक की अदालत से वारंट जारी होने के बाद वीरवार को पांच डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सहायक पंजीयक की अदालत में पेश किया जाएगा। आगामी कार्रवाई सहायक पंजीयक ही करेंगे। -टी एसडी वर्मा, एसपी सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed