फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Police recruitment preparation at no cost free meals alongside studies.

हिमाचल: बिना खर्च होगी पुलिस भर्ती की तैयारी, पढ़ाई के साथ भोजन भी मुफ्त

Thu, 23 Jul 2026 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 10:27 PM IST
सार

हिमाचल पुलिस की प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा ने पुलिस भर्ती-2026 की लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कोचिंग कैंप में कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों के लिए बटालियन स्तर पर नि:शुल्क भोजन (मेस) और रिफ्रेशमेंट की पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को पढ़ाई और शारीरिक तैयारी के दौरान खाने-पीने की कोई चिंता न रहे। 

विज्ञापन
Himachal: Police recruitment preparation at no cost free meals alongside studies.
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पुलिस की प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा ने पुलिस भर्ती-2026 की लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कोचिंग कैंप में कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों के लिए बटालियन स्तर पर नि:शुल्क भोजन (मेस) और रिफ्रेशमेंट की पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को पढ़ाई और शारीरिक तैयारी के दौरान खाने-पीने की कोई चिंता न रहे। प्रदेश में 800 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हजारों की संख्या में युवा भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस बटालियन जुन्गा में अभ्यर्थियों के भोजन और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के लिए एएसआई जगदीश चंद ने निजी तौर पर आटा उपलब्ध करवाया है, अन्य आवश्यक सामान की उपलब्धता बटालियन करवा रही है।

विज्ञापन


बटालियन के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एएसआई जगदीश की पहल स्वागत योग्य है। अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग की पहल न केवल विभाग के लिए गौरव की बात है, बल्कि अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे सभी बच्चों के लिए भी बेहद प्रेरणादायी साबित होगी। उन्होंने बताया कि निशुल्क कोचिंग के तहत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में भर्ती प्रक्रिया के मुख्य शैक्षणिक चरण में उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्वालीफाइंग चरण में शारीरिक मापदंड परीक्षण में उम्मीदवारों के शरीर के भौतिक माप काे लेकर जानकारी दी जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थी के शारीरिक स्टैमिना और फिटनेस के परीक्षण के लिए तैयारी करवाई जा रही है। परीक्षा और फिजिकल की तैयारी के दौरान विशेषज्ञों या कोचिंग मेंटर्स की ओर से दी जाने वाली तकनीकी मदद और भविष्य की संभावनाओं और पुलिस विभाग में करियर ग्रोथ की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू में सात युवाओं को मिली नौकरी
 जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में वीरवार को युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू करवाए गए। यह इंटरव्यू एमएस बीफॉरएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी के सहयोग से करवाए गए। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इंटरव्यू में 22 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, इसमें से सात युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी में होगी। कंपनी की ओर से कुल 50 पदों पर भर्ती की जानी थी। इनमें आईटीआई फिटर के 10, इलेक्ट्रीशियन के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के पांच, मैकेनिकल के पांच, टूल एंड डाई मेकर, मशीनिस्ट के 10 और टर्नर के पांच पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण तय की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को 14,060 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चाय-नाश्ता, रियायती दर पर भोजन, अर्जित अवकाश (ईएल) का नकदीकरण, दीपावली बोनस और पूर्ण उपस्थिति पर 400 रुपये का अटेंडेंस रिवॉर्ड सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed