पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Supply of BG 14 chemical from Iran halted; road tarring work stopped.

हिमाचल: ईरान से बीजी-14 केमिकल की सप्लाई ठप, सड़कों की टारिंग का काम बंद

Tue, 30 Jun 2026 05:40 AM IST
Krishan Singh रंजीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
रंजीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 05:40 AM IST
सार

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा तारकोल बिछाने का कार्य बीजी-14 केमिकल की कमी के कारण ठप पड़ गया है। 

विज्ञापन
Himachal: Supply of BG 14 chemical from Iran halted; road tarring work stopped.
केमिकल की सप्लाई ठप होने से सड़कों की टारिंग का काम रुका। - फोटो : संवाद

विस्तार

ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब आकांक्षी जिले के भरमौर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा तारकोल बिछाने का कार्य बीजी-14 केमिकल की कमी के कारण ठप पड़ गया है। यह केमिकल भारत में ईरान से आयात होता है और इसकी आपूर्ति 10 दिन से बंद है। जानकारी के अनुसार चंबा के लिए इस केमिकल की आपूर्ति पानीपत से होती है। पानीपत में ईरान से सप्लाई आती है। आपूर्ति बाधित होने के कारण ठेकेदार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य फिलहाल रोक दिया है। एनएच निर्माण में इस केमिकल का उपयोग अनिवार्य होता है, जबकि सामान्य सड़कों में इसकी आवश्यकता नहीं होती।

विज्ञापन

22 में से 7 किलोमीटर पर पूरा हुआ कार्य

कार्य बंद होने से निर्माण स्थल पर तैनात मजदूर भी काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ठेकेदार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, जिसके दौरान तारकोल बिछाना लगभग संभव नहीं होता। ऐसे में जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य अब अधूरा रहने की आशंका है। सितंबर में शुरू होने वाली श्री मणिमहेश यात्रा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है।
बग्गा से लूणा तक 22 किलोमीटर लंबे हिस्से पर तारकोल बिछाई जानी है। अब तक त्रिलोचन महादेव तक करीब सात किलोमीटर मार्ग पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 15 किलोमीटर हिस्से पर अभी काम होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल मिलते ही शुरू होगा कार्य : एनएच

एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तारकोल में मिलाए जाने वाले बीजी-14 केमिकल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जैसे ही केमिकल उपलब्ध होगा, शेष कार्य तुरंत शुरू कर पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed