फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Waiting list of 190 SMC teachers stalled for four months; union demands its release.

हिमाचल: 190 एसएमसी शिक्षकों की वेटिंग लिस्ट चार महीने से अटकी, यूनियन ने जारी करने की उठाई मांग

Thu, 23 Jul 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

राज्य कार्यकारी अध्यक्षा संगीता राजपूत ने कहा कि सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के लिए 1427 पदों पर लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया शुरू की थी। भर्ती अधिसूचना में 45 प्रतिशत अंक पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया था। 

विज्ञापन
Himachal: Waiting list of 190 SMC teachers stalled for four months; union demands its release.
शिक्षक (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएमसी टीचर्स यूनियन ने एसएमसी लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) परीक्षा-2026 में 35 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट शीघ्र जारी करने की मांग उठाई है। यूनियन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 190 पद अब भी रिक्त हैं और पात्र अभ्यर्थी पिछले चार माह से वेटिंग लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य कार्यकारी अध्यक्षा संगीता राजपूत ने कहा कि सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के लिए 1427 पदों पर लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया शुरू की थी।

विज्ञापन


भर्ती अधिसूचना में 45 प्रतिशत अंक पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया था। वहीं अधिसूचना के पृष्ठ संख्या छह के कॉलम बी में यह भी उल्लेख किया गया था कि यदि विज्ञापित पदों की तुलना में पात्र अभ्यर्थियों की संख्या कम रहती है तो बोर्ड चयन के लिए उपयुक्त मानदंड निर्धारित कर इसकी सूचना जारी कर सकता है। यूनियन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत अब तक केवल 1237 पदों पर ही नियुक्तियां हो पाई हैं, जबकि 190 पद रिक्त रह गए हैं। ऐसे में 35 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट जारी कर शेष पदों को भरा जा सकता है।
विज्ञापन


संगीता राजपूत ने बताया कि इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने पिछले कुछ महीनों के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष पांच बार मामला उठाया है। मुख्यमंत्री की ओर से वेटिंग लिस्ट जारी करने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चा की है। यूनियन का दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद 10 जून 2026 को शिक्षा निदेशक को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed