Himachal Weather: रामपुर और पालमपुर में बारिश, रोहड़ू में ओलावृष्टि; मैदानों में चली लू, जानें पूर्वानुमान
रोहड़ू, रामपुर सहित पालमपुर और धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश हुई। मैदानी जिलों में तेज धूप खिलने से लू चली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम के अलग रंग दिखे। रामपुर, पालमपुर और धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और रोहड़ू में ओलावृष्टि हुई, जबकि सात जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन में गर्म हवाएं चलीं। मंगलवार को ऊना जिले में सुबह से प्रचंड गर्मी रही और दोपहर में लू चली। पालमपुर और धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहड़ू में शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अंधड़ के कारण कांगड़ा के योल बाजार में सड़क पर सफेदे का पेड़ टूटने से यातायात बाधित रहा। अंधड़ के चलते कई जगह जंगलों में लगी आग ने व्यापक रूप ले लिया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 और 12 जून को चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर के लिए बारिश, अधंड और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 11 से 15 जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान गर्मी से राहत मिलेगी।
पांवटा में 27, देहरा में 26 डिग्री पहुंचा रात का पारा
प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच पांवटा साहिब में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 27.0, देहरा गोपीपुर में 26.0, हमीरपुर के नेरी में 26.2 और बिलासपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, धर्मशाला में 19.4, ऊना में 20.6, नाहन में 20.1, सोलन में 17.5, मनाली में 14.1, कांगड़ा में 21.2, मंडी में 19.7, चंबा में 17.8, कल्पा में 10.0, मनाली में 14.1 और केलांग में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान
ऊना 42.8
नेरी 39.1
कांगड़ा 38.8
मंडी 38.0
बरठीं 37.6
सुंदरनगर 37.4
नाहन 36.3
भुंतर 35.2
धर्मशाला 35.0
चंबा 34.4
शिमला 27.5
मनाली 27.2
कल्पा 23.8