फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp High Court, hp High Court order, court news shimla, school building case, himachal court news, हिमाचल हाईको

Himachal: हाईकोर्ट ने कहा- स्कूल का भवन तैयार तो अन्य जगह क्यों बैठाए जा रहे विद्यार्थी, जानें पूरा मामला

Thu, 16 Jul 2026 05:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 05:50 AM IST
सार

 हाईकोर्ट ने मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरी का नया भवन शुरू न होने पर राज्य सरकार और संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
hp High Court, hp High Court order, court news shimla, school building case, himachal court news, हिमाचल हाईको
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरी का नया भवन शुरू न होने पर राज्य सरकार और संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा कि जब स्कूल का नया भवन बनकर तैयार है तो विद्यार्थी अन्य जगह क्यों बैठाए जा रहे हैं। खंडपीठ ने एक सप्ताह के भीतर 22 जुलाई को होने वाली सुनवाई में सरकार से इस पर जवाब मांगा है। खंडपीठ ने यह आदेश कुंज लाल की तरफ से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। 

विज्ञापन

खंडपीठ ने सरकार से ये पूछा
खंडपीठ ने सरकार से पूछा कि तैयार हो चुके स्कूल के नए भवन में बच्चों को क्यों नहीं बैठाया जा रहा। क्यों उन्हें दूसरे भवन में पढ़ाया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नए भवन के उद्घाटन के लिए आए थे। उद्घाटन पहले से तय था। शिक्षा मंत्री के टूर प्रोग्राम में स्कूल के उद्घाटन का जिक्र था और स्कूल प्रबंधन ने पोस्टर और कार्ड भी छपवाए थे, लेकिन बाद में उद्घाटन पट्टिका हटा दी। जब विभाग से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था स्कूल भवन
गौरतलब है कि देवरी स्कूल का भवन वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद जब कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी यहां आईं थीं तो उन्होंने स्कूल भवन जल्द बनाने का वादा किया था। सरकार ने प्रियंका के वादे पर प्राथमिकता के तहत काम किया और भवन तैयार कर दिया। गत दिनों शिक्षा मंत्री ने कई अन्य भवनों के साथ देवरी स्कूल के भवन का उद्घाटन करना था, लेकिन ऐन मौके पर स्कूल के भवन का उद्घाटन रोक दिया। अब स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि जब भवन बनकर तैयार है तो इसका उद्घाटन क्यों नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed