फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu msc mathematics csir exam date clash results declared

HPU Exam Clash: एचपीयू की एमएससी गणित और CSIR परीक्षा एक ही दिन, छात्रों ने परीक्षा तिथि बदलने की उठाई मांग

Thu, 16 Jul 2026 10:13 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 10:13 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर और सीएसआईआर परीक्षा एक ही दिन होने से छात्रों की चिंता बढ़ गई है। विद्यार्थियों ने परीक्षा तिथि बदलने की मांग करते हुए कहा कि अन्यथा उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। एबीवीपी ने भी परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है। इस बीच विश्वविद्यालय ने सात विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
hpu msc mathematics csir exam date clash results declared
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर की 17 जुलाई को निर्धारित परीक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इसी दिन सीएसआईआर (Council of Scientific and Industrial Research) की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा भी आयोजित हो रही है। दोनों परीक्षाओं की तिथि एक होने से उन विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, जो दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय परीक्षा की तिथि में बदलाव नहीं करता है तो उन्हें किसी एक परीक्षा का त्याग करना पड़ेगा, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। कई विद्यार्थी शोध और उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए सीएसआईआर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी बदल चुकी हैं परीक्षा तिथियां
यह पहला मौका नहीं है जब एचपीयू की परीक्षाओं का राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से टकराव हुआ हो। इससे पहले सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के साथ तिथियां टकराने पर विश्वविद्यालय ने बीएड के दो पेपर 17 और 18 जुलाई से बदलकर 7 और 8 अगस्त कर दिए थे। इसके अलावा एमएससी फॉरेंसिक साइंस समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियों में भी संशोधन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है।

एबीवीपी एचपीयू इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि जब पहले भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं से टकराव होने पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है, तो इस मामले में भी छात्रों को समान राहत मिलनी चाहिए।

सात कोर्सों के परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल-जून 2026 में आयोजित विभिन्न स्नातक, व्यावसायिक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम भी बुधवार को घोषित कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार:

बीएससी (वार्षिक) द्वितीय वर्ष (नियमित) – 91.91% परिणाम
बीवॉक द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर) – 98.95%
बीवॉक चौथा सेमेस्टर – 57.10%
बीवॉक छठा सेमेस्टर – 49%
बीएफए छठा सेमेस्टर (नियमित) – 91.67%
ओटी शास्त्री द्वितीय वर्ष – 95.84%
पीजी डिप्लोमा (तबला) द्वितीय सेमेस्टर – 100%

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परिणामों में री-अपीयर परीक्षार्थियों को भी शामिल किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed