फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Results of the re-evaluation and re-checking for Classes 10 and 12 will be released next week.

HPBOSE: अगले सप्ताह आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम

Sat, 04 Jul 2026 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा-2026 के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और पुनर्निरीक्षण (री-चेकिंग) का परिणाम घोषित करेगा। 

विज्ञापन
HPBOSE: Results of the re-evaluation and re-checking for Classes 10 and 12 will be released next week.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा-2026 के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और पुनर्निरीक्षण (री-चेकिंग) का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचा दी है और जल्द इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इस वर्ष दोनों कक्षाओं के करीब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद जिन विद्यार्थियों के अंक बढ़ेंगे, उनके संशोधित अंक प्रमाणित किए जाएंगे और आवश्यक होने पर नई अंकतालिका भी जारी की जाएगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं होगा, उनका पूर्व परिणाम ही मान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed