फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trade with China via Shipki La resumes after six years

शिपकी ला से चीन के साथ कारोबार शुरू: छह साल बाद बहाली, खच्चरों पर सामान लादकर तिब्बत गए भारतीय व्यापारी

Sat, 01 Aug 2026 08:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 01 Aug 2026 08:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शिपकी ला मार्ग से भारत-चीन सीमावर्ती व्यापार छह साल बाद फिर शुरू हो गया। पहले दिन 16 भारतीय व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना हुए। व्यापारियों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 

विज्ञापन
Trade with China via Shipki La resumes after six years
शिपकी ला से फिर खुला कारोबार - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

किन्नौर के शिपकी ला मार्ग से शनिवार को चीन के साथ सीमावर्ती व्यापार शुरू हो गया। इस मार्ग से दोनों देशों के बीच छह साल बाद व्यापार फिर से शुरू हुआ है। पहले दिन किन्नौर के पूह उपमंडल के 16 व्यापारी अपना सामान लेकर तिब्बत के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन




राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिपकी ला सीमा से चार किलोमीटर पहले बने छुप्पन ट्रेड मार्ट से तिब्बत जाने वाले व्यापारियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मंत्री ने व्यापारियों का खतक पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन


भारतीय व्यापारी चार किलोमीटर दूर शिपकी ला स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तक अपना सामान वाहनों से लेकर गए। वहां सामान को वाहनों से उतारकर खच्चरों पर लादा गया। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने जांच के बाद व्यापारियों को सीमा पार जाने की अनुमति दी। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, शिपकी ला ट्रेड ऑफिसर भीम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed