फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA:40 clerk posts to be filled at the Secretariat; music teacher recruitment exam results declared.

HPRCA: सचिवालय में भरे जाएंगे क्लर्क के 40 पद, संगीत शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, इनका सीबीटी शेड्यूल जारी

Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

राज्य सचिवालय में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों को भरने के लिए राज्य चयन आयोग ने आवेदन मांगे हैं। साथ ही आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। 

विज्ञापन
HPRCA:40 clerk posts to be filled at the Secretariat; music teacher recruitment exam results declared.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

कार्मिक विभाग के अंतर्गत सचिवालय प्रशासनिक सेवाएं-वन में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 17, ईडब्ल्यूएस के चार, ओबीसी सामान्य के सात, ओबीसी (बीपीएल) का एक, एससी सामान्य के नौ, एससी (बीपीएल) का एक और एसटी सामान्य का एक पद भरा जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 सितंबर 2026 रात 11:59 मिनट तक खुला रहेगा। इसकी अधिसूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन

संगीत शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
वहीं राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि संगीत शिक्षक पोस्ट कोड-26021 के 118 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण 58 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 18 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग परिसर में शुरू होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी और अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को सत्यापन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड प्रति और पहचान प्रमाण साथ लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन और अन्य पदों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित
 राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 9 से 10:30 बजे तक, मेडिकल सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26006 की परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 9 से 10:30 बजे तक, साइकेट्रिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26007 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक और सीनियर लैब टेक्नीशियन पोस्ट कोड-26012 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5:30 बजे तक होगी। जबकि, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25012 की परीक्षा 26 अगस्त को सुबह नौ से 11 बजे तक होगी। डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में क्लर्क और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
उधर, प्रदेश उच्च न्यायालय में क्लर्क/रीडर के लिए 117 पदों के लिए लिखित और टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर के 27 पदों के प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समरहिल परिसर में बने सीबीटी लैब में किया जाएगा। हाईकोर्ट की लोक संपर्क अधिकारी अनुपमा शर्मा के अनुसार, दोनों परीक्षाओं की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। क्लर्क/प्रूफ रीडर (लिखित एवं टाइपिंग टेस्ट) 16 अगस्त को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक और स्टेनोग्राफर के लिए 2:30 बजे से होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचे और आधिकारिक पोर्टल से संबंधित दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed