Ind vs Afg: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे मैच होना है, लेकिन सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के चार मैचों के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे मैच होना है, लेकिन सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल दिया है। सुबह से लगातार जारी बारिश के चलते तय समय पर टॉस नहीं हो पाया। बारिश को देखते हुए मैदान प्रबंधन ने पिच और मैदान के संवेदनशील हिस्सों को कवर से ढक दिया ताकि विकेट को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद शाम करीब पांच बजे बारिश रुकी। ऐसे में मैच करवाने तैयारियां शुरू हुईं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं।
भारत और अफगानिस्तान टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी
धर्मशाला स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। धर्मशाला स्टेडियम शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच की मेजबानी करेगा, जबकि भारत की टीम यहां पर अपना छठा वनडे खेलेगी और अफगानिस्तान की टीम दूसरी बार वनडे खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। तीन मैचाें की सीरीज में दोनों टीमों पर पहले मैच से ही बढ़त बनाने का दबाव होगा। भारतीय टीम में रोहित शर्मा को छोड़कर सभी युवा चेहरे हैं। इनमें अधिकतर खिलाड़ी धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार वनडे मैच खेलेंगे। धर्मशाला में स्टेडियम के बाहर और अंदर सुरक्षा के लिए 700 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। वहीं ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।
एचपीसीए के पास एडवांस सब एयर सिस्टम
धर्मशाला स्टेडियम में एडवांस सब एयर सिस्टम से बारिश के बाद मैदान को करीब 15 से 20 मिनटों में फिर से खेलने के लिए तैयार कर दिया जाता है। इसके अलावा एचपीसीए स्टेडियम को सुखाने के लिए सुपर सोपर की व्यवस्था है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.