सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter state Chitta Smuggling Gang Operating from Punjab Busted; Kingpin and Young Woman Arrested

Shimla News: पंजाब से चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत युवती गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने पंजाब से रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र में चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

Inter state Chitta Smuggling Gang Operating from Punjab Busted; Kingpin and Young Woman Arrested
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिमला पुलिस ने पंजाब से रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र में चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने युवती समेत पंजाब के अमृतसर से सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती नवीन लता बोली, तहसील जुब्बल की रहने वाली है जबकि मुख्य सरगना लुकास अमृतसर का निवासी है। मुख्य सरगना के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल और आठ सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब से नशा तस्करी के बाद जुब्बल की रहने वाली युवती क्षेत्र में जगह-जगह चिट्टा छिपाती थी और उन जगहों का वीडियो बनाकर सप्लायर को भेजती थी। इन्हीं वीडियो को सरगना ग्राहकों को भेजता था और नशे की सप्लाई होती थी। इस तरह से यह गिरोह लोकेशन बेस्ड चिट्टा तस्करी का गिरोह चला रहा था। पुलिस का दावा है कि मामले में आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसको लेकर तकनीकी पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। मामला उस समय सामने आया जब 9 फरवरी को पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान बोली नाला के पास नवीन लता की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने युवती के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा (सफेद जहर) बरामद किया।

Trending Videos

पुलिस ने आरोपी नवीन लता के खिलाफ थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवती से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि युवती के संपर्क पंजाब के नशा सप्लायरों से हैं। पुलिस ने युवती का मोबाइल खंगाला तो उसमें कई ऐसी जगहों के फोटो, वीडियो मिले जहां पर चिट्टा छिपाया था। इससे पुलिस को पता चला कि लोकेशन के आधार पर ग्राहकों तक नशा पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया और तकनीकी जांच और अन्य सबूतों के आधार पर लुकास के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि कभी युवती पंजाब से चिट्टा लाकर यहां सप्लाई करती थी तो वहीं कई बार लुकास भी नशे की सप्लाई लेकर शिमला आता था। इसके बाद पुलिस ने लुकास की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अमृतसर से लुकास को किराये के कमरे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह गिरोह शिमला, जुब्बल, रोहड़ू समेत अन्य क्षेत्रों में नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह से कई स्थानीय युवाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। इसको लेकर पुलिस की टीम गहनता से जांच कर ही है। आने वाले दिनों में पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी करेगी।

जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह लोकेशन बेस्ड नशे की सप्लाई करता था। पुलिस ने युवती समेत मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। -गौरव सिंह, एसएसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed