{"_id":"6a442b2d45ee79119f0e55f2","slug":"106-lakh-children-administered-drops-during-the-intensified-pulse-polio-campaign-kangra-news-c-95-1-kng1045-242244-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सघन पल्स पोलियो अभियान में 1.06 लाख बच्चों को पिलाई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सघन पल्स पोलियो अभियान में 1.06 लाख बच्चों को पिलाई खुराक
विज्ञापन
बैजनाथ में घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाते आशा वर्कर। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कांगड़ा में आयोजित तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान संपन्न हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों, ट्रांजिट पॉइंट, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और घर-घर जाकर कुल 1,06,685 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई। तीसरे दिन 1,65,307 घरों का दौरा कर 1,892 बच्चों को दवा पिलाई गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और पर्यवेक्षकों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया ताकि कोई भी पात्र बच्चा जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।
उधर, बैजनाथ के महाकाल खंड में 74 बूथों, तीन ट्रांजिट पॉइंट और 148 टीमों के माध्यम से 5,354 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि 4,814 बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले अधिक बच्चों को दवा पिलाई गई जिसमें बीड़-बिलिंग, बरोट-राजगुंधा और बैजनाथ आए पर्यटकों के बच्चे भी शामिल रहे। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी।