फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   13.90 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a taxi near Ikku Bridge; three arrested.

Kangra News: नशे पर बड़ी चोट, 49.48 ग्राम हेरोइन के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
13.90 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a taxi near Ikku Bridge; three arrested.
धर्मशाला/पालमपुर। कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर, योल और पालमपुर क्षेत्रों में सीआईए और स्थानीय पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 49.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने थाना शाहपुर के अंतर्गत लदवाड़ा चौक पर शनि देव मंदिर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक और महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (24) निवासी बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) और सुनीता उर्फ वीरी (45) निवासी दसूहा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राममिकियां दर्ज की ली हैं। पुलिस अब नशे के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि नशे के मुख्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईक्कू पुल के पास टैक्सी से 13.90 ग्राम नशा बरामद
दूसरे मामले में पुलिस चौकी योल की टीम ने जदरांगल के समीप ईक्कू पुल के पास नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी से 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर सवार गौरव शर्मा (25) व अंकज कुमार (36) दोनों निवासी पद्दर (धर्मशाला) तथा अभिषेक कुमार (30) निवासी बंदला (पालमपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।

पालमपुर में 2.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिलाएं दबोचीं
तीसरे मामले में पालमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संध्या देवी निवासी बिंद्राबन (पालमपुर) और हेमा कुमारी निवासी सुंदरनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed