सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   14 liquor contracts remain unsold even after the tenth auction

Kangra News: दसवीं नीलामी के बाद भी नहीं बिके 14 शराब ठेके

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
14 liquor contracts remain unsold even after the tenth auction
विज्ञापन
धर्मशाला। आबकारी विभाग की शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया लगातार जारी है। 10वीं नीलामी के बाद भी करीब 15 करोड़ रुपये के 14 ठेके अब तक खाली पड़े हुए हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos

विभाग की ओर से बार-बार नीलामी प्रक्रिया करवाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित प्रतिस्पर्धा न मिलने के कारण कई ठेके नहीं बिक पा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ठेकों की ऊंची रिजर्व कीमत, कम मुनाफा और स्थानीय परिस्थितियां इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-आयुक्त आबकारी विभाग कांगड़ा प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि विभाग अब तक शराब ठेकों की नीलामी से लगभग 270 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर चुका है। विभाग का लक्ष्य 31 मार्च तक 285 करोड़ रुपये जुटाने का है। शुक्रवार को देर रात तक चली नीलामी में कुल 6 ठेकों की बिक्री हुई है। इससे विभाग लगभग 9 करोड़ रुपये की राशि अर्जित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed