{"_id":"69db8a5716a9072e990bcc0a","slug":"hpv-vaccine-administered-to-13-adolescent-girls-at-bhadasali-health-center-kangra-news-c-93-1-una1026-187908-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्वास्थ्य केंद्र भदसाली में 13 किशोरियों को लगाया एचपीवी का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्वास्थ्य केंद्र भदसाली में 13 किशोरियों को लगाया एचपीवी का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। स्वास्थ्य केंद्र भदसाली में रविवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका लगाया गया। मेडिकल ऑफिसर कंचन राणा ने बताया कि विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 14 वर्ष आयु की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया है। केंद्र सरकार के इस अभियान की शुरूआत 28 फरवरी को अजमेर से की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में एचपीवी वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
इसी कड़ी में भदसाली स्वास्थ्य केंद्र में अप्रैल माह में अब तक 13 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई लगाई जा चुकी है। इनमें 4 और 5 अप्रैल को प्रतिदिन तीन , 11 को दो और 12 अप्रैल को 5 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि भारत में सर्वाइकल कैंसर के हर साल लगभग लाखों मामले सामने आ रहे हैं । इनमें काफी संख्या में महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। किशोरावस्था में यह टीका लगवाना भविष्य में कैंसर के खतरे को लगभग खत्म कर देता है। इस मौके पर सीएचओ दिप्ती, आशा वर्कर निक्की देवी, संदेश कुमारी, मंजु वाला, सुखिवंद्र और अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos