{"_id":"69dbfcb4e5908962a90166f2","slug":"nurpurs-historic-boy-school-will-not-be-closed-ajay-kangra-news-c-95-1-kng1014-229305-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर का ऐतिहासिक ब्वॉय स्कूल नहीं होगा बंद : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर का ऐतिहासिक ब्वॉय स्कूल नहीं होगा बंद : अजय
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल को बहाल करने की मौखिक रूप से दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के ऐतिहासिक किला मैदान में स्थित बॉय स्कूल के पीएमश्री बीटीसी गर्ल्स स्कूल में विलय होने के बाद ताला लगने का संकट टल गया है। रविवार को पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन ने स्कूल परिसर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की ओर से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बॉय स्कूल को यथावत प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत बहाल करने की मौखिक स्वीकृति मिलने की जानकारी साझा की। इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से बहुत जल्द अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं था बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा विषय था।
अजय महाजन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ काम राजनीति से ऊपर उठकर करने पड़ते हैं और यह फैसला उसी का उदाहरण है, जिसमें क्षेत्र के बच्चों और उनके भविष्य को प्राथमिकता दी है।
प्रदेश सरकार ने भी इस विषय में संवेदनशीलता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है कि बीटीसी स्कूल सीबीएसई और नूरपुर बॉय स्कूल एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत ही रहेगा।
इस मौके पर वन निगम के निदेशक योगेश महाजन, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष हरनाम सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष यशपाल सोगा, पूर्व पार्षद गौरव महाजन और पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos