सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   721 appeared for CDS exam, 1,301 appeared for NDA and NA.

Kangra News: सीडीएस की 721 ने दी परीक्षा, एनडीए एनए के लिए 1,301 ने दिया इम्तिहान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
721 appeared for CDS exam, 1,301 appeared for NDA and NA.
धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में एनडीए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अभ्या​र्थियों
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में रविवार को सीडीएस और एनडीए एंड एनए की प्रवेश परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान सीडीएस के 721, जबकि एनडीए एंड एनए के लिए 1301 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Trending Videos

धर्मशाला में सीडीएस के लिए 1069 और एनडीए के लिए 1594 के करीब अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को पहले दस्तावेज सत्यापन से गुजरना पड़ा। इसके बाद फेस स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी करने पर ही प्रवेश की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
सीडीएस की तीन विभिन्न केंद्रों में तीन, जबकि एनडीए एंड एनए की परीक्षा दो चरणों में आयोजित हुई।
जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि रविवार को पहले सेशन में एनडीए एंड एनए (मैथ) की परीक्षा हुई। इस दौरान जीसीटीई धर्मशाला में 161, डाइट धर्मशाला में 161, बीडी डीएवी स्कूल कोतवाली बाजार में 155, आईटीआई दाड़ी में 161, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी में 161, एसआईएचएम खनियारा में 151 और एचपीयूआरसी खनियारा में 351 अभ्यर्थियों ने पहले चरण की परीक्षा दी। 1594 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिनमें से 1301 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 292 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
दूसरे सत्र में आयोजित एनडीए की परीक्षा (जीएटी) में जीसीटीई धर्मशाला में 158, डाइट धर्मशाला में 161, बीडी डीएवी स्कूल कोतवाली बाजार में 154, आईटीआई दाड़ी में 160, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी में 156, एसआईएचएम खनियारा में 149 और एचपीयूआरसी खनियारा में 351 अभ्यर्थी मौजूद रहे।
इसके अलावा सीडीएस (अंग्रेजी) के पहले चरण में गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला में 192, बॉय स्कूल धर्मशाला में 184 और डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 345 अभ्यर्थी रहे। वहीं दूसरे चरण (सामान्य ज्ञान) में गर्ल्ज स्कूल में 1917, बॉय स्कूल में 184 और धर्मशाला कॉलेज में 345 अभ्यर्थी परीक्षा हाल में बैठे।
वहीं, पहले सत्र की परीक्षा देकर बाहर निकले जयसिंहपुर के रक्षित और परौर के नितिन ने बताया कि वे पहली बार परीक्षा देने पहुंचे हैं। उनकी पहले सत्र की परीक्षा अच्छी रही है। वे इस परीक्षा के लिए बहुत पहले से तैयारी कर रहे थे।

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में एनडीए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अभ्यार्थियों

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में एनडीए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अभ्यार्थियों

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में एनडीए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अभ्यार्थियों

धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में एनडीए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अभ्यार्थियों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed