सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chants of "Jai Mata Di" filled the temple, with 35,000 paying obeisance at Jwalamukhi.

Kangra News: जय माता दी के जयकारों से गूंजे मंदिर, ज्वालामुखी में 35,000 ने नवाया शीश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Jai Mata Di" filled the temple, with 35,000 paying obeisance at Jwalamukhi.
ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। वीकेंड के चलते तीनों शक्तिपीठों में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जय माता दी के जयकारों के बीच भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 35,000, बज्रेश्वरी मंदिर और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में चार-चार हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
Trending Videos

इस तरह करीब 43 हजार श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में माथा टेका, जिसके चलते प्रशासन को व्यवस्थाएं संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल और मंदिर कर्मचारियों की टीम दिनभर व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की। दोपहर के समय जब मंदिर आरती के लिए बंद हुआ, तब तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार मुख्य मंदिर परिसर तक पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed