सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In two months, only a pothole was created, road construction is far away.

Kangra News: दो माह में सिर्फ गड्ढा बना, सड़क निर्माण कोसों दूर

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Apr 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
In two months, only a pothole was created, road construction is far away.
शहीद स्मारक से सर्किट हाउस (एनएच-503) सड़क मार्ग चीलगाड़ी के पास पुल निर्माण के लिए किया गड्ढा।
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
Trending Videos

-चीलगाड़ी क्षेत्र में शहीद स्मारक से सर्किट हाउस एनएच का कार्य ठप
-गड्ढे से निकाली मिट्टी के सड़क किनारे लगा दिए हैं ढेर
-जाले और पैरापिट भी चढ़ चुके हैं अव्यवस्था की भेंट
--------

तिलक राज
धर्मशाला। चीलगाड़ी क्षेत्र में शहीद स्मारक से सर्किट हाउस राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-503) का निर्माण दो माह से ठप पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण बाल विकास विभाग के कार्यालय के पास पुलिया बनाने के लिए किए गए गड्ढे से आगे नहीं बढ़ पाया है।
निकाली गई मिट्टी को सड़क किनारे ही फेंक दिया गया है जिससे पूरी सड़क डंपिंग साइट में तबदील हो गई है। इससे मार्ग को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। सुरक्षा के लिए लगाए गए जाले और पैरापिट भी इस अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुके हैं। कई स्थानों पर टूट चुके हैं जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और दुकानदारों अरविंद कुमार, राजेश कुमार, पवन, अमित, सुरेश, प्रीतम और अजय आदि बताया कि बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के चलते वाहन चालकों ने समस्या को संबंधित विभाग के ध्यान में लाया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों का आरोप है कि विभाग सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करवाने और सड़क किनारे डाली गई मिट्टी को हटाने की मांग की है। उन्होंने एक बार फिर विभाग से अपील की है कि इस सड़क के कार्य को बरसात से पहले पूरा किया जाए।
--------
बारिश के कारण कार्य रुका हुआ था। कार्य में तेजी के निर्देश ठेकेदार को दे दिए हैं। सड़क किनारे जो मिट्टी के डंप लगाए हैं उनको हटाने के लिए कहा है। सोमवार से पुलिया के कार्य को दोबारा से शुरू हो जाएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द समाप्त करने की पूरी कोशिश है।
-विवेक संधू, एसडीओ (एनएच), शाहपुर मंडल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed