{"_id":"69dc93698cad9ed614089aa9","slug":"video-kangra-students-and-parents-hold-rally-in-dharamshala-against-merger-of-girls-school-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल मर्ज करने के विरोध में छात्राओं-अभिभावकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल मर्ज करने के विरोध में छात्राओं-अभिभावकों ने निकाली रैली
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:25 PM IST
Link Copied
धर्मशाला के कन्या विद्यालय को बॉय स्कूल में मर्ज करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। सोमवार को छात्राओं और अभिभावकों ने रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में बाल स्कूल में पढ़ाई करने नहीं जाएंगी। उनका कहना था कि लड़कों के स्कूल का माहौल अलग होता है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा पर असर पड़ सकता है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला छात्राओं के हित में नहीं है और इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि वे आज ही सरकार के प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। यदि आने वाले दिनों में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और स्कूल को दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रधान सुमिता पठानिया भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और गर्ल्स स्कूल को मर्ज नहीं करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।