{"_id":"69b9ad55655dbbc1130985ad","slug":"14-year-old-x-ray-machine-to-be-replaced-at-kangra-hospital-kangra-news-c-95-1-kng1037-224797-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा अस्पताल में बदली जाए 14 साल पुरानी एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा अस्पताल में बदली जाए 14 साल पुरानी एक्सरे मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। सिविल अस्पताल कांगड़ा की एक्सरे मशीन 14 वर्ष पुरानी हो चुकी है। यह मशीन आए दिन खराब हो जाती है, इससे मरीज परेशान होते हैं। यह मामला गवर्निंग बॉडी के सदस्य कांगड़ा के अशोक हिमाचली ने शिमला में गवर्निंग बॉडी की बैठक में उठाया और अस्पताल में नई एक्सरे मशीन और बेसिक यूएसजी मशीन खरीदने का प्रस्ताव रखा है।
बैठक में उन्होंने कांगड़ा अस्पताल में बढ़ती ओपीडी के लिहाज से अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद का सरकार के समक्ष विस्तृत प्रस्ताव रखा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए मिनिस्ट्रियल स्टाफ के अतिरिक्त पद सृजित करने का सुझाव दिया।
इस प्रस्ताव में सुपरिटेंडेंट ग्रेड टू का एक पद और क्लर्क का एक पद भरने की मांग उठाई। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में अस्पताल की ओपीडी में 1,11,235 मरीजों ने इलाज करवाया, जबकि 8,357 मरीज दाखिल हुए। रोजाना 80 से 100 एक्सरे अस्पताल में किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त ऑपरेशन थिएटर के लिए ओटी लाइट्स, इलेक्ट्रिकल कॉटरी मशीन, अस्पताल भवन की बाहरी दीवारों की मरम्मत और पेंटिंग का कार्य भी प्रस्ताव में शामिल है। इन सभी कार्यों के लिए करीब 17.40 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि सरकार से इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी की मांग की है।
Trending Videos