सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Missing woman's body found in field, husband and two sisters-in-law arrested

Kangra News: लापता महिला का खेत में मिला शव, पति और दो ननदें गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in field, husband and two sisters-in-law arrested
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत अनसुई (लाहेड) में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप ही खेत से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान शीर्षा चौधरी के रूप में हुई है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार को ही उसके पति ने दर्ज करवाई थी। मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति और दो ननदों को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार मृतका के पति तिलक राज ने शनिवार को शाहपुर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। रविवार सुबह घर के पास ही खेत में शीर्षा का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मायके पक्ष को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की माता सुवर्णा देवी निवासी कुठमां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में शादी के बाद से ही तिलक राज और उसकी दो बहनें उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि ससुराल पक्ष ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की माता के बयान के आधार पर पति तिलक राज और उसकी दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। -बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed