सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Harmony in society and nation building are the main objectives of RSS: Hosabale

समाज में समरसता और राष्ट्र निर्माण ही आरएसएस का मुख्य ध्येय : होसबाले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
Harmony in society and nation building are the main objectives of RSS: Hosabale
धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आयोजित प्रमुख जन संगोष्ठी में उप​स्थित म
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार का एक व्यापक आंदोलन है। रविवार को धर्मशाला के समीप एक निजी होटल के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और समरस बनाना है, ताकि भारत विश्व पटल पर अपनी गौरवशाली भूमिका निभा सके।
Trending Videos

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए होसबाले ने बताया कि संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन जिस ध्येय के साथ संघ की नींव रखी गई थी, आज वह वटवृक्ष बनकर राष्ट्र सेवा में समर्पित है। उन्होंने जोर दिया कि समाज की उन्नति के लिए व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र दोनों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार्यवाह ने कहा कि संघ समाज से हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समरसता स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में संघ के एक लाख से अधिक सेवा कार्य संचालित हो रहे हैं और इतने ही स्थानों पर शाखाएं, मिलन व मंडलियां राष्ट्रभक्ति का अलख जगा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की जीवनशैली से प्रेरणा ले रही है और भारत विश्व के अग्रणी देशों में शुमार हो रहा है।
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा नीति और संघ में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सरकार्यवाह ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वयंसेवक समाज जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं और सामूहिक प्रयास ही देश के विकास का असली आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed