सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal News Palampur Lieutenant Colonel Nikhil Awarded Sena Medal

Himachal News: पालमपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल को मिला सेना मेडल

संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को ऊधमपुर में पालमपुर के सुग्गर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर को सेना मेडल से अलंकृत किया गया। कर्नल निखिल को यह पदक जम्मू-कश्मीर के दुर्गम जंगलों में सफल ऑपरेशन का नेतृत्व करने और एक खूंखार आतंकी को ढेर करने के लिए दिया गया है।
 

Himachal News Palampur Lieutenant Colonel Nikhil Awarded Sena Medal
पालमपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर सेना मेडल प्राप्त करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पालमपुर के सुग्गर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर को शनिवार को ऊधमपुर में सेना मेडल से अलंकृत किया गया। नॉर्दर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक कुमार ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

Trending Videos


कर्नल निखिल को यह पदक जम्मू-कश्मीर के दुर्गम जंगलों में सफल ऑपरेशन का नेतृत्व करने और एक खूंखार आतंकी को ढेर करने के लिए दिया गया है। 15 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर एक बड़ा अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फैंट्री यूनिट में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर ने इस ऑपरेशन की कमान संभाली। इस मुठभेड़ में कुल तीन खूंखार आतंकी मारे गए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर, डॉ. तरसेम ठाकुर के पुत्र हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed