{"_id":"6a564a52cf9df7a9910f073c","slug":"257-grams-of-chitta-seized-from-two-women-in-palampur-kangra-news-c-399-1-sml1042-497094-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में दो महिलाओं से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में दो महिलाओं से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 15 Jul 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए दो महिलाओं के कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टीम को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संध्या देवी निवासी बिंद्राबन (पालमपुर) और हेमा कुमारी निवासी रक्कड़, डाकघर कनेड़, तहसील सुंदरनगर (जिला मंडी) को दबोच कर उनके कब्जे से यह खेप बरामद की।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आई थीं और इसे क्षेत्र में किसे सप्लाई किया जाना था।