फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   27,069 tourists visited the Triund trek this season.

Kangra News: इस सीजन 27069 पर्यटक पहुंचे त्रियूंड ट्रैक

Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
27,069 tourists visited the Triund trek this season.
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। मार्च से शुरू हुए मौजूदा पर्यटन सीजन में अब तक 27,069 पर्यटक त्रियूंड ट्रैक का रोमांच अनुभव कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से अधिक है।
विज्ञापन

बढ़ती पर्यटक आवाजाही से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी अच्छा बढ़ावा मिला है। वन विभाग के अनुसार इस सीजन में 26,602 भारतीय और 467 विदेशी पर्यटकों ने त्रियूंड का रुख किया। सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में ट्रैक पर सबसे अधिक भीड़ रही। मौसम अनुकूल रहने और बेहतर प्रबंधन के कारण इस बार पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने पहले ही पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को लेकर दिशानिर्देश जारी किए थे। पर्यटकों से प्लास्टिक और अन्य कचरा ट्रैक पर न छोड़ने, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने, मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई थी। विभाग ने पूरे सीजन के दौरान ट्रैक पर नियमित निगरानी भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 9,289, मई में 12,573, जून में 3,804 और जुलाई में अब तक 960 भारतीय पर्यटक त्रियूंड पहुंचे। विदेशी पर्यटकों में अप्रैल में 190, मई में 201, जून में 48 और जुलाई में 16 पर्यटकों ने ट्रैक का आनंद लिया।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती पर्यटक संख्या से होटल, होम-स्टे, टैक्सी और अन्य स्थानीय व्यवसायों को अच्छा लाभ मिला है। यदि स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं इसी तरह बनी रहीं तो त्रियूंड देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और बड़ा आकर्षण बनेगा।

-----------
इस बार विभाग ने सभी चोर रास्ते बंद कर दिए थे। हर आने-जाने वाले पर्यटक का पंजीकरण किया जा रहा था। साइट पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए वन विभाग की ओर से उचित प्रबंध किए गए थे। -अमित शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed