{"_id":"69bd570d0d8b17e80c00a402","slug":"27500-devotees-throng-shaktipeeths-on-the-second-chaitra-navratri-kangra-news-c-95-1-kng1005-225281-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दूसरे चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठों में उमड़ी 27,500 श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दूसरे चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठों में उमड़ी 27,500 श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन दर्शनों के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। खराब मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शुक्रवार को ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में लगभग 27,500 भक्तों ने शीश नवाया। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बारिश के बीच मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ज्वालामुखी में 15,000, बज्रेश्वरी मंदिर में 6,000 और चामुंडा धाम में 6,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कांगड़ा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मानव रूहानी केंद्र द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। एसडीएम इशांत जसवाल ने बताया कि सफाई और सुरक्षा की निरंतर निगरानी की जा रही है, जबकि बाणगंगा घाट पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
बारिश के कारण बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने श्रद्धालुओं को नदी के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस बल और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार आगाह किया जा रहा है। वहीं, पहले नवरात्र के चढ़ावे के आंकड़ों के अनुसार ज्वालामुखी में 7,17,450 रुपये और कांगड़ा मंदिर में 3,05,891 रुपये नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
Trending Videos