फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   60,000 fruit-bearing saplings raised in government nurseries.

Kangra News: सरकारी नर्सरियों में 60 हजार फलदार पौधे तैयार

Wed, 08 Jul 2026 07:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
60,000 fruit-bearing saplings raised in government nurseries.
धर्मशाला। मानसून सीजन के बीच उद्यान विभाग ने कांगड़ा जिले के किसानों और बागवानों के लिए सरकारी नर्सरियों में 60 हजार से अधिक फलदार पौधे तैयार किए हैं। विभाग अनुकूल मौसम का लाभ पहुंचाने के लिए आगामी 15 जुलाई से इन पौधों का वितरण शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न सरकारी नर्सरियों में विभागीय मानकों के अनुरूप आम, लीची, अमरूद, नींबू, माल्टा, किन्नू, आड़ू, प्लम, नाशपाती और अनार समेत कई उन्नत प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों की कीमत 40 रुपये से लेकर 150 रुपये तक निर्धारित की गई है। बागवान अपनी जरूरत के अनुसार नजदीकी नर्सरी से इन्हें खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिला की गुम्मर नर्सरी में सर्वाधिक 26,277 पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंदपुर में 15,270, बड़ोह में 12,326 और जाच्छ नर्सरी में 6,994 फलदार पौधे तैयार हैं। किसान अपने संबंधित ब्लॉकों में संपर्क कर पौधों के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून में उचित नमी के कारण पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है। विभाग ने बागवानों को रोपण से पहले गड्ढों में जैविक खाद डालने और नियमित देखभाल की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नर्सरियों से प्रमाणित पौधे मिलने से बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। इच्छुक बागवान समय पर नर्सरियों से संपर्क कर पौधे प्राप्त करें। अधिक पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। -डॉ. अलक्ष पठानिया, उपनिदेशक, उद्यान विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed