फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Leopard targets pet dog in Sarahan.

Kangra News: सराह में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निशाना

Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard targets pet dog in Sarahan.
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र के सराह गांव में शुक्रवार देर रात तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब दो बजे एक तेंदुआ गांव में दाखिल हुआ और उसने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घरों की लाइटें जलाकर शोर मचाने लगे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घायल कुत्ते का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लविकेंद्र सिंह चावला ने बताया कि ग्रामीणों के समय पर जागने से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, धर्मशाला मंडल के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग सतर्क है। उन्होंने लोगों से रात के समय एहतियात बरतने और मवेशियों व पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed