{"_id":"6a6e54bec951e298e20b02b2","slug":"preparations-underway-to-transform-kachhari-adda-into-a-city-central-area-kangra-news-c-399-1-sml1042-504736-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला के कचहरी अड्डा को सिटी सेंट्रल एरिया बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला के कचहरी अड्डा को सिटी सेंट्रल एरिया बनाने की तैयारी
Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कचहरी अड्डा क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस सिटी सेंट्रल एरिया के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। योजना को मंजूरी मिलने पर कचहरी अड्डा क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर आधुनिक कार्यालय, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर ढांचा और नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रस्ताव के अनुसार सिटी सेंट्रल एरिया को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यहां सरकारी और निजी संस्थानों के लिए आधुनिक कार्यालय स्थापित किए जा सकें। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में हैदराबाद, गुजरात और सूरत जैसे शहरों की तर्ज पर आधुनिक कार्यालयों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित अन्य निजी संस्थानों के लिए भी कार्यालय स्थापित करने का रास्ता खुलेगा।
निवेश और रोजगार की संभावनाएं होंगी पैदा
नगर निगम का मानना है कि इस परियोजना के साकार होने से धर्मशाला में निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी। आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनने से सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कंपनियों और स्टार्टअप को भी बेहतर कार्यस्थल मिल सकेगा। इससे शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
कचहरी अड्डा क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस सिटी सेंट्रल एरिया को विकसित किए जाने की योजना है। इसके लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो शहर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर आधुनिक कार्यालय, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर ढांचा और नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम, धर्मशाला