फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A ban on adventure activities will come into effect in the district starting tomorrow.

Kangra News: जिले में कल से साहसिक गतिविधियों पर लगेगा प्रतिबंध

Wed, 15 Jul 2026 07:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
A ban on adventure activities will come into effect in the district starting tomorrow.
धर्मशाला। बरसात के मौसम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कांगड़ा में 16 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्यटन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस रोक के कारण अब पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों के लिए दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रतिबंध के दौरान जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग और धर्मशाला के इंद्रुनाग में उड़ानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संचालक इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लंघनकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा गतिविधियों में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की सामग्री को भी जब्त कर लिया जाएगा। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि मानसून के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 16 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने सभी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed