{"_id":"69be8c278727d8064f0009c2","slug":"a-delegation-met-the-mp-regarding-the-problems-kangra-news-c-95-1-kng1005-225416-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समस्याओं को लेकर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समस्याओं को लेकर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर-हरनेरा-लपियाना सड़क पर टारिंग करवाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। समस्याओं को लेकर शाहपुर का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले चार सालों से शाहपुर-हरनेरा-लपियाना करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर टारिंग का एक पैच तक नहीं लगाया गया है।
जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं बड़ी गाड़ियों के कलपुर्जे भी इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों अशोक, रोहित, मनोहर ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने सांसद से दो टूक शब्दों में कहा कि यदि इस मार्ग की टारिंग का काम जल्द शुरू नहीं किया तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। वहीं, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है और वे जल्द ही लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे। सड़क की टारिंग के लिए बजट और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। संवाद
Trending Videos