सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A sheep was stolen from a house and sold for Rs 3,000; an FIR was lodged against three people.

Kangra News: घर से भेड़ चुराकर तीन हजार में बेची, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A sheep was stolen from a house and sold for Rs 3,000; an FIR was lodged against three people.
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत वीरवार बीती रात ढसोली गांव में एक महिला के घर से भेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही एसएचओ देवराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की तो सामने आया कि इंद्र कुमार और जरनैल सिंह निवासी ढसोली ने महिला के घर से भेड़ चुराकर उसे बबलू कुमार निवासी उपली ढसोली को मात्र 3,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खरीदार बबलू कुमार के घर से भेड़ बरामद कर उसे उसकी मालिक त्रिशला देवी को सौंप दिया। साथ ही आरोपियों इंद्र कुमार और जरनैल सिंह से 3,000 रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल तो नहीं हैं। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed