{"_id":"69c4347b4a60a39bb1063bda","slug":"a-wave-of-devotion-swept-through-shaktipeeths-with-42000-devotees-attending-kangra-news-c-95-1-kng1005-226127-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शक्तिपीठों में श्रद्धा की लहर, 42 हजार श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शक्तिपीठों में श्रद्धा की लहर, 42 हजार श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में दर्शनों के लिए लगी लाइन
- फोटो : बाबूगंज में लगे एटीएम की टूटी मशीन।
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। नवरात्र पर जिले के मंदिरों में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को नवरात्र के सातवें दिन तीनों शक्तिपीठों में 42 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी में 28 हजार, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सात-सात हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि ज्वालामुखी में बुधवार को कालरात्रि माता का पूजन किया गया। अब मंदिर के कपाट को 24 घंटों के लिए खुले रखे जा रहे हैं, ताकि देर रात मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु रात के समय ही देवी के दर्शन कर सकें।
चामुंडा मंदिर के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर में शास्त्रीय संगीत परिषद की ओर से शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इस दौरान शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में डीएसपी अंकित शर्मा ने माता का आशीर्वाद लिया। बज्रेश्वरी मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने कहा कि बुधवार को महाशतचंडी पाठ पंडित आचार्य मदन लाल, राजेंद्र कुमार, क्रांति शर्मा और सचिन शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है।
कांगड़ा में 6.69 लाख, ज्वालामुखी में 9.08 रुपये चढ़ा चढ़ावा
छठे नवरात्र पर मंदिर में 6,69,644 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। वहीं, ज्वालामुखी मंदिर में 9,08,229 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
Trending Videos

चामुंडा माता मंदिर में दर्शनों के लिए लगी लाइन- फोटो : बाबूगंज में लगे एटीएम की टूटी मशीन।