फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Aashvi Dhiman Receives Param Bhushan National Excellence Award

Kangra News: आश्वी धीमान को मिला परम भूषण राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान

Thu, 18 Jun 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Aashvi Dhiman Receives Param Bhushan National Excellence Award
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की नन्ही प्रतिभा आश्वी धीमान को परम भूषण राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। मात्र 8 वर्ष की आयु में आश्वी ने कला, अभिनय, मॉडलिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। आश्वी धीमान को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार हासिल हो रही उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। आश्वी अब तक 205 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा उनका नाम ओरिएंट विश्व रिकॉर्ड्स पुस्तक, यूनिवर्सल विश्व रिकॉर्ड्स पुस्तक और लंदन विश्व रिकॉर्ड्स पुस्तक में भी दर्ज हो चुका है। वह हिमाचली संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में प्रतिभा के माध्यम से योगदान दे रही हैं। आश्वी की इस सफलता पर उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed