{"_id":"6a64ae717a016189710aba01","slug":"access-paths-created-for-illegal-mining-in-the-neugal-khad-were-blocked-using-a-jcb-kangra-news-c-95-1-kng1046-246728-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्यूगल खड्ड में अवैध खनन के लिए बनाए रास्ते जेसीबी से बंद किए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्यूगल खड्ड में अवैध खनन के लिए बनाए रास्ते जेसीबी से बंद किए रास्ते
Sat, 25 Jul 2026 06:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
पनापर में अवैध खनन के रास्तों में बंद करती जेसीबी। -विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनापर में वन विभाग ने की कार्रवाई, पंचायत प्रतिनिधियों का मिला सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के पनापर में शनिवार को वन विभाग ने अवैध खनन के लिए न्यूगल खड्ड तक जाने वाले रास्तों को जेसीबी की मदद से बंद किया। इस अभियान में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विभाग का पूरा सहयोग किया।
वन विभाग के अनुसार अवैध खनन के लिए वन भूमि पर बनाए गए रास्तों का लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा था। विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन मार्गों को बंद कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की कार्रवाई की।
वन मंडल पालमपुर के रेंज ऑफिसर आदित्य सिंह ने बताया कि न्यूगल खड्ड में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। खनन माफिया ने वन भूमि पर अवैध रास्ते बना लिए थे, जिन्हें शनिवार को जेसीबी की सहायता से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान गुरजीत सिंह राणा ने कहा कि पंचायत ने वन विभाग की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि अवैध खनन रोकने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई की आवश्यकता पड़ी तो पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करेगी।