{"_id":"6a43b1d9a685272eac01e748","slug":"admissions-for-online-courses-have-begun-applications-can-be-submitted-until-september-1-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242171-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, एक सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, एक सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (सीयूएचपी) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रवेश प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित की गई है।
जारी कैलेंडर के अनुसार नौ सितंबर तक प्रवेश की पुष्टि होगी। इसके बाद 21 और 22 सितंबर को शिक्षकों का ओरिएंटेशन तथा 23 से 27 सितंबर तक नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम होगा। 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक विद्यार्थियों को समर्थ और स्वयं पोर्टल सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह से 10 अक्तूबर के बीच प्रथम सेमेस्टर का कोर्स पंजीकरण होगा, जबकि 11 अक्तूबर से नियमित ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
वर्ष 2027 में 24 जनवरी से सात फरवरी तक सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) और असाइनमेंट जमा होंगे। मार्च के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षाएं संभावित हैं। 31 मार्च 2027 को सत्र समाप्त होगा और एक अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर का पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
सीडीओई के निदेशक प्रो. विशाल सूद ने बताया कि सीयूएचपी में साल में दो बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होती है। पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। वर्तमान में यहां एमबीए, एमसीए, एमए इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।