{"_id":"69cc2a63f0146577a600cbd3","slug":"after-the-exam-results-the-girl-students-took-to-the-streets-with-their-report-cards-to-protest-the-disease-kangra-news-c-95-1-ssml1021-227115-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परीक्षा परिणाम के बाद रिपोर्ट कार्ड लेकर मर्ज के विरोध में सड़कों पर उतरीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परीक्षा परिणाम के बाद रिपोर्ट कार्ड लेकर मर्ज के विरोध में सड़कों पर उतरीं छात्राएं
विज्ञापन
वार्षिक मार्कशीट के साथ प्रदर्शन...धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल को बॉय स्कूल में मर्ज करने के वि
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित गर्ल्स स्कूल को बॉय स्कूल में मर्ज करने के फैसले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल की छात्राएं रिपोर्ट कार्ड हाथ में उठाकर सड़कों पर उतर आईं। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
इस दौरान छात्राओं ने कहा कि यदि सरकार ने मर्ज करने का निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि गर्ल्स स्कूल उनके लिए केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने गर्ल्स स्कूल धर्मशाला को बॉय स्कूल धर्मशाला में मर्ज करने की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के स्कूल की बाद छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इसके चलते एक बार पहले भी स्कूल की छात्राएं जिलाधीश कांगड़ा के समक्ष स्कूल को मर्ज करने पर अपना विरोध जता चुकी हैं। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में कचहरी व्यापार मंडल और स्कूल की एसएमसी कमेटी के सदस्य भी शामिल रहे। े
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने गर्ल्स स्कूल हमारा है, जान से भी प्यारा है जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। अभिभावकों का कहना है कि गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को जो सुरक्षित और सहज वातावरण मिलता है, वह बॉय स्कूल में संभव नहीं है। छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि वे बॉय स्कूल में पढ़ाई करने के लिए तैयार नहीं हैं।
Trending Videos