फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After the Municipal Corporation, BJP captures the Panchayat Samiti Dharamshala as well.

Kangra News: नगर निगम के बाद पंचायत समिति धर्मशाला पर भी भाजपा का कब्जा

Fri, 03 Jul 2026 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
After the Municipal Corporation, BJP captures the Panchayat Samiti Dharamshala as well.
धर्मशाला पंचायत समिति के चुने गए अध्यक्ष भाजपा के अलोक कुमार और उपाध्यक्ष सरोज कुमारी विधायक सु
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के बाद अब 18 वार्डों वाली धर्मशाला पंचायत समिति (बीडीसी) पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वीरवार को हुए चुनाव में नरवाणा वार्ड से भाजपा समर्थित आलोक अध्यक्ष बने। मंदल वार्ड की सरोज कुमारी उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आलोक का मुकाबला कांग्रेस समर्थित पंतेहड़ पासू वार्ड के सुरेंद्र कुमार से था। मतदान में आलोक को 12 मत मिले, जबकि सुरेंद्र कुमार को छह मत प्राप्त हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमारी और कांग्रेस समर्थित जयललिता आमने-सामने थीं।
विज्ञापन

सरोज कुमारी को 10 मत मिले, जबकि जयललिता के पक्ष में सात वोट पड़े। उपाध्यक्ष पद के मतदान के दौरान एक मत को अमान्य घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद आलोक और सरोज कुमारी ने विधायक सुधीर शर्मा के साथ धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के समग्र विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। इस जीत के साथ भाजपा ने नगर निगम के बाद धर्मशाला ब्लॉक समिति में भी अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed