{"_id":"69beaf287bf499a24d0e38e5","slug":"after-three-days-of-rain-the-sun-shone-people-breathed-a-sigh-of-relief-kangra-news-c-95-1-kng1045-225382-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तीन दिन की बारिश के बाद खिली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तीन दिन की बारिश के बाद खिली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा। पूरा दिन धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के कारण क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई थी और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई थी। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित थे, वहीं बागवानों को भी तेज हवा और बारिश से नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि मौसम साफ होने के बाद अब किसानों और बागवानों ने कुछ हद तक राहत महसूस की है।
शनिवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकलने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकलकर रोजमर्रा के कार्यों में जुट गए। बाजारों में भी रौनक लौट आई और पर्यटक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को और राहत मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो
Trending Videos