{"_id":"6a5642ba85b634bd5301f415","slug":"airport-expansion-high-level-deliberations-on-the-design-of-the-manjhi-khad-bridge-kangra-news-c-95-1-kng1004-244838-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट विस्तार : मांझी खड्ड पुल के डिजाइन पर उच्च स्तरीय मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट विस्तार : मांझी खड्ड पुल के डिजाइन पर उच्च स्तरीय मंथन
Tue, 14 Jul 2026 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल/धर्मशाला (कांगड़ा)। हवाई अड्डा गगल के विस्तार परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को एयरपोर्ट परिसर में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। हवाई अड्डा के निदेशक अमित सकलानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विस्तार योजना के तहत प्रस्तावित मांझी खड्ड पुल के निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि पुल के प्रस्ताव को जल्द ही अंतिम रूप देकर इस महत्वकांक्षी परियोजना को गति दी जाएगी। गगल हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से मांझी खड्ड पर बनने वाले पुल के तकनीकी मानकों, जैसे इसकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संरचना और अन्य इंजीनियरिंग पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान विशेषज्ञों ने परियोजना को लेकर अपने जरूरी सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के बाद अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र, मांझी खड्ड, प्रस्तावित पुल स्थल, सराह रोड तथा इच्छी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों व कंसल्टेंट टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एक और उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रोबिन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, सीडब्ल्यूपीआरएस (पुणे) के वैज्ञानिक अरुण कुमार (वीसी के माध्यम से) और वैपकॉस कंसल्टेंट की टीम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैदी में शिफ्ट होगा गगल पुलिस थाना
हवाई अड्डा विस्तारीकरण की जद में आने के कारण गगल पुलिस थाना के स्थानांतरण की कवायद भी तेज हो गई है। कांगड़ा पुलिस ने नए थाना भवन के निर्माण के लिए बैदी में भूमि चिह्नित कर ली है। भवन का नक्शा फाइनल होने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि बैदी में भूमि चिन्हित करने के बाद सभी औपचारिकताओं को पूरा कर फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जा रही है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मुआवजा राशि आवंटित की जा चुकी है, जिसके बाद रछियालू और कियोड़ियां क्षेत्र में कब्जे छोड़ने संबंधी नोटिस चस्पां किए जा रहे हैं। वर्तमान में यह थाना हवाई अड्डे के बिल्कुल समीप ही संचालित हो रहा है।