सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Airport oustees start receiving R&R allowance

Kangra News: एयरपोर्ट विस्थापितों को आर एंड आर भत्ता मिलना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Airport oustees start receiving R&R allowance
विज्ञापन
-भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ने 25 करोड़ रुपये अवॉर्ड किया है घोषित
Trending Videos

-मुहाल रच्छियालू से हुई शुरुआत, 49 परिवारों को दिए अवॉर्ड
-आज मुहाल रच्छियालू के पंचायत घर में लगेगा विशेष शिविर
--------------
संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत 14 प्रभावित गांवों में पुनर्वास और पुनर्स्थापन (आर एंड आर) भत्ते की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ने 25 करोड़ रुपये आर एंड आर अवॉर्ड घोषित किया है। इसकी शुरुआत मुहाल रच्छियालू से हुई।
शनिवार को भूमि अधिग्रहण टीम और क्रैडल एनजीओ के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 49 प्रभावित परिवारों को आर एंड आर अवॉर्ड प्रदान किए। राशि शीघ्र ही लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर रंजीत ठाकुर (क्रैडल एनजीओ) के अनुसार शनिवार से आर एंड आर नोटिस वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, 13 अप्रैल को मुहाल रच्छियालू के पंचायत घर में एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें वे परिवार शामिल होंगे जिन्हें पहले भूमि का मुआवजा मिल चुका है। अब उन्हें आर एंड आर भत्ता दिया जाएगा।
इसके साथ ही वे परिवार जिनके मकान परियोजना के तहत विस्थापित हुए हैं उन्हें भी इस भत्ते का लाभ मिलेगा। जिन परिवारों के सदस्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं उन्हें भी आर एंड आर भत्ता प्रदान किया जाएगा। मुहाल रच्छियालू के सभी प्रभावित परिवारों से अपील है कि वे सोमवार को आयोजित होने वाले शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूरा करें। यह प्रक्रिया प्रभावित परिवारों को राहत देने और उन्हें बेहतर पुनर्वास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed