सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ambulance services stalled, increasing problems for patients

Kangra News: एंबुलेंस सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ambulance services stalled, increasing problems for patients
धर्मशाला में मरीज को लेकर अस्पताल जाती हुई 108 एम्बुलेंस। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की जारी हड़ताल का असर कांगड़ा जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। कई अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

जिले में 108 सेवा के तहत कुल 35 एंबुलेंस संचालित हैं, जिनमें से 24 एंबुलेंस ही चल पाईं, जबकि 11 के पहिये थम गए। हड़ताल के बीच 16 एंबुलेंस स्टाफ और आठ सरकारी ड्राइवरों के सहारे सेवाओं को किसी तरह जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 108 और इंटर-फैसिलिटी एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। वहीं, नूरपुर, पालमपुर सहित कई स्थानों पर सीमित संसाधनों के साथ सेवाएं संचालित की गईं, जबकि डाडासीबा, कोटला, बड़ोह, बीड़, चढि़यार, जयसिंहपुर और पंचरुखी जैसे क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाएं ठप रहीं।
हालांकि, जोनल अस्पताल धर्मशाला, देहरा, फतेहपुर, ज्वालामुखी और बैजनाथ सहित कुछ प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में 108 स्टाफ और सरकारी चालकों की मदद से एंबुलेंस सेवाएं जारी रखी गईं।
108 एंबुलेंस सेवा के एसीओ ईशान राणा ने कहा कि हड़ताल के बावजूद अधिकांश एंबुलेंस को संचालित करने का प्रयास किया गया है। वहीं, सीएमओ कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए विभाग ने अपने चालकों की ड्यूटी लगाकर आवश्यक सेवाएं बहाल रखने की कोशिश की है। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े इस असर ने आपातकालीन स्थिति में मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है, जबकि विभाग हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed