फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger among people due to closure of Baijnath-Delhi bus service

Kangra News: बैजनाथ-दिल्ली बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष

Thu, 18 Jun 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Anger among people due to closure of Baijnath-Delhi bus service
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बैजनाथ डिपो से शाम 5 बजे संचालित होने वाली बैजनाथ-दिल्ली बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। करीब 30 वर्षों तक यह बस सेवा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा रही।
विज्ञापन

यह बस रक्कड़, मझैरना, अंद्रेटा, पंचरुखी, रामनगर, पहाड़ा, मनियाड़ा, खैरा, शिवनगर, गंदड़, आलमपुर, सुजानपुर, हमीरपुर, ऊना और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली तक जाती थी। क्षेत्र के विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और अन्य यात्री इस सेवा का नियमित रूप से उपयोग करते थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले यात्रियों की संख्या कम होने का कारण बताकर इस बस सेवा को दिल्ली तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसे केवल सुजानपुर तक सीमित कर दिया गया लेकिन अब यह सेवा सुजानपुर तक भी बंद कर दी गई है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बार बसें बदलनी पड़ रही हैं। ऊना, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया है कि यदि निगम के लिए इस बस को दिल्ली तक चलाना संभव नहीं है तो कम से कम इसे चंडीगढ़ तक नियमित रूप से संचालित किया जाना चाहिए। निगम के अधिकारी समय-समय पर स्वयं बसों में यात्रा कर यात्रियों की जरूरतों और समस्याओं का आकलन करें।
स्टाफ की कमी के कारण इस रूट को बंद किया गया है। स्टाफ के आने पर फिर से यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। -शशांक धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed