फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply for admission to the regional center by July 15.

Kangra News: क्षेत्रीय केंद्र में प्रवेश के लिए15 जुलाई तक करें आवेदन

Wed, 01 Jul 2026 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission to the regional center by July 15.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एचपीयू की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र 15 जुलाई शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
केंद्र के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकाॅम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (दो वर्षीय) तथा एलएलबी (तीन वर्षीय) के लिए एचपीयू शिमला की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आवेदन के पात्र हैं। छात्र अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर परीक्षा अंकों के विवरण सहित क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

निदेशक ने स्पष्ट किया कि एमएससी भू-गर्भविज्ञान तथा पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, बल्कि इनमें शैक्षणिक योग्यता (मेरिट) के आधार पर ही सीधे दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अथवा क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट से विवरणिका व फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed