{"_id":"69b9459ed6030f8c63077525","slug":"asha-workers-raised-the-demand-of-increasing-honorarium-from-the-mla-kangra-news-c-95-1-kng1037-224715-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आशा वर्करों ने विधायक से उठाई मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आशा वर्करों ने विधायक से उठाई मानदेय बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मेंविधायक से मिलते स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कहा, 10 आशा वर्करों पर नियुक्त की जाए एक आशा फेसिलिटेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी की आशा वर्कर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सपना राणा के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक संजय रतन से मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रधान सपना राणा ने बताया कि मांग पत्र में आशा वर्करों का मासिक मानदेय वर्तमान 5800 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की प्रमुख मांग उठाई गई है।
इसके अलावा आशा वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाने, सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, पदोन्नति में 50 प्रतिशत कोटा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के लिए निर्धारित करने की मांग भी रखी गई। संघ ने यह भी मांग की कि प्रत्येक दस आशा वर्करों पर एक आशा फेसिलिटेटर नियुक्त की जाए और हर महीने 5 तारीख से पहले मासिक इंसेंटिव का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विधायक संजय रतन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान निशा देवी, महासचिव रीना देवी, कार्यकारिणी सदस्य मीना देवी, रजिया, मोनू और सुनीता कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos