पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ASI Janak bid a final farewell with teary eyes.

Kangra News: एएसआई जनक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Fri, 26 Jun 2026 07:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
ASI Janak bid a final farewell with teary eyes.
जवाली की पंचायत नाना में दिवंगत सैनिक जनक सिंह को सलामी देते बीएसएफ के जवान । जागरूक पाठक
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाना के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक जनक सिंह चौहान का वीरवार को पैतृक गांव के श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। वह बीएसएफ की 185वीं बटालियन में तैनात थे।


वीरवार को जैसे ही दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल बेहद गमगीन बना रहा। दोपहर बाद दिवंगत सैनिक की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें इलाके के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी। बीएसएफ की ओर से कमांडेंट राजेश कुमार यादव, सहायक कमांडेंट रणबीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जवाली विनोद टंडन और पुलिस विभाग की ओर से एएसआई दिनेश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ और पुलिस की टुकड़ी ने हवा में फायर कर सैनिक को अंतिम सलामी दी। जनक सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed