पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress captures Paragpur Panchayat Samiti.

Kangra News: पंचायत समिति परागपुर पर कांग्रेस का कब्जा

Fri, 26 Jun 2026 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Congress captures Paragpur Panchayat Samiti.
पंचायत समिति परागपुर पर कांग्रेस का कब्जा
विज्ञापन

28 साल पुराना भाजपा का गढ़ किया ध्वस्त
नरेश पुट्टू अध्यक्ष और अनिल मिंटू बने उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में वीरवार को लंबे इंतजार और सियासी उठापटक के बाद आखिरकार पंचायत समिति की कमान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के हाथों में आ गई है। ब्लॉक सभागार में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन और बीडीओ मीना शर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में नरेश कुमार पुट्टू ने अध्यक्ष और अनिल कुमार मिंटू ने उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया। चुनाव परिणाम में मुकाबला काफी एकतरफा रहा।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित नरेश कुमार पुट्टू को 17 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित विशाल पटियाल महज छह वोटों पर सिमट गए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिंटू ने 16 वोट हासिल कर भाजपा समर्थित विजय कुमारी को सात वोटों से मात दी। इस जीत के साथ ही परागपुर पंचायत समिति में चला आ रहा 28 साल पुराना भाजपा का तिलिस्म टूट गया है।
विज्ञापन

1996-98 के बाद से यहां हमेशा भाजपा समर्थित खेमे का ही दबदबा रहा था। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसका पूरा श्रेय कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरिंद्र मनकोटिया को दिया। उन्होंने कहा कि मनकोटिया ने ही सभी सदस्यों को एक साथ जोड़े रखा जिसके चलते यह बड़ी जीत संभव हो पाई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाढ़ों के साथ विजय रैली निकाली। वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए सुरिंद्र मनकोटिया ने इसे बदलाव की शुरुआत बताया और दावा किया कि अब आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर से भी कांग्रेस का ही विधायक चुना जाएगा। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव में सुरिंद्र मनकोटिया ने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के सियासी गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी है, जिससे आगामी चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed